More Than 6.5 Lakh Hits!!

Wednesday, April 27, 2011

भय भन्जना बन्दना - Bhay Bhanjana Bandana (Manna Dey)

Movie/Album : बसन्त बहार (1956)
Music By : शंकर जयकिशन
Lyrics By : शैलेन्द्र सिंह
Performed By : मन्ना डे
भय भन्जना, बन्दना सुन हमारी
दरस तेरे माँगे, ये तेरा पुजारी

गीतों के फूलों की माला बना कर
लाया हूँ दिल आरती में सजा कर
ये साँसों की सरगम करूँ तेरे अर्पण
तुझे और क्या दूँ मैं ठहरा भिखारी
दरस तेरे...

आजा मधुर स्वप्न सीमुसकुराती
मन के बुझे दीप हंस कर जलाती
जपे दिल की धड़कन तेरा नाम हरदम
उतर ज्योत किरणों की लेकर सवारी
दरस तेरे...

गगन तलक मैं पलक पसारुं
एक झलक दिखलाजा
मुझ पे तरस कर, एक पल हँस कर
ज्योति धार बरसा जा
मेरी लाज, तेरे हाथ कर दे आज

Wednesday, April 20, 2011

साएबो - Saibo (Shreya Ghoshal, Tochi Raina)

Movie/Album : शोर इन द सिटी (2011)
Music By : सचिन जिगर
Lyrics By : प्रिया पांचाल
Performed By : श्रेया घोषाल, तोची रैना

मन ये साहेब जी, जाणे है सब जी
फिर भी बनाये बहाने
नैणा नवाबी जी, देखें है सब जी
फिर भी न समझे इशारे
मन ये साहेब जी, हाँ करता बहाने
नैणा नवाबी जी, न समझे इशारे
धीरे-धीरे
नैणों को धीरे-धीरे
जिया को धीरे-धीरे
भायो रे साएबो
धीरे-धीरे
बेगाना धीरे-धीरे
अपना सा धीरे-धीरे
लागे रे साएबो

सुर्खियाँ है हवाओं में
दो दिलों के मिलने की
अर्ज़ियाँ है नज़ारों में
लम्हां ये थम जाने की
कैसे हुज़ूर जी ये लब दिखलाये
चुप्पी लगा के भी गज़ब है ये ढाये
धीरे-धीरे...

तेरी जुस्तजू (सांवरे) - Teri Justajoo (Saanware) (Roop Kumar Rathod)

Movie/Album : शोर इन द सिटी (2011)
Music By : सचिन जिगर, हरप्रीत
Lyrics By : समीर, प्रिया पांचाल
Performed By : रूप कुमार राठोड़

तेरी जुस्तजू
सांवरे सांवरे सांवरे
तेरे बिन सूनी-सूनी है अँखियाँ
तेरे बिन लम्हां-लम्हां है सदियाँ
सूना-सूना जहां लागे रे
सांवरे...

तू मेरे दिल की दुआ,
तू ही मेरी हर ख़ुशी
शामिल है तू रूह में,
तू ही मेरी ज़िन्दगी
तेरी यादों का सावन है,
प्यासी-प्यासी ये धड़कन है
बस तू नज़र आये रे
सांवरे...

सैंयारों से रात भर,
करते हैं हम गुफ़्तगू
अरमानों की भीड़ में,
तेरी ही है जुस्तजू
सूनी-सूनी सी हसरत है,
कैसी तेरी मोहब्बत है
कुछ ना मुझे भाये रे
सांवरे...

Tuesday, April 19, 2011

लागा चुनरी में दाग - Laga Chunari Mein Daag (Manna Dey)

Movie/Album: दिल ही तो है (1963)
Music By: रोशन
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मन्ना डे

लागा चुनरी में दाग, छुपाऊँ कैसे
चुनरी में दाग, छुपाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे
लागा चुनरी में दाग...

हो गई मैली मोरी चुनरिया
कोरे बदन सी कोरी चुनरिया
जाके बाबुल से नज़रें मिलाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे
लागा चुनरी में दाग...

भूल गई सब बचन बिदा के
खो गई मैं ससुराल में आके
जाके बाबुल से नज़रे मिलाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे
लागा चुनरी में दाग...

कोरी चुनरिया आत्मा मोरी
मैल है माया जाल
वो दुनिया मोरे बाबुल का घर
ये दुनिया ससुराल
जाके बाबुल से नज़रे मिलाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे
लागा चुनरी में दाग...

स्वर लिपि:
आ.. धिम तानाना दिर्ग तानुम
तान्ना देरे ना धिन
तानाना धिक् ता
नुम ता देरे ना धिन
तानाना धिक् ता
नुम ता देरे ना धिन

ना देरे देरे ताना देरे
ताना तुम्र ता धा रे तारे ता नि
धिम तानानानाना धिर धिर
धिर धिर धिर ता नि
ता नि ता न
ता नि ता न
धिम तानाना दिर्ग तानुम
ताना देरे ना धिम
तानाना दिर्ग ता
नुम ता देरे ना

सप्त सुर न तीन ग्राम
बंसी बाजे
रे सा सा नी, सा नी नी ध, नी ध ध प, प म म ग
म ध ग म म ग र स
धा धा किरता, धा धा किरता, धा धा किरता
चरन धरन धरत पग परत नहीं परन
झांझर झनके छननन नननन
ना धिरन धिन तनुम
नननन तनननन 
ना धिम तनन दिर्ग तानुम
ता ना देरे ना धिम
तानाना दिर्ग ता
नुम ता देरे ना धिन
तानाना धित ता

ना दिर्ग तुम्र ध ध
धिम तानानानानना, धिम तानानानानना, धिम तानानानानना 
धिरधिर तुम तानानाना, धिरधिर तुम तानानाना, धिरधिर तुम तानानाना
ना धिर धिर धीर, तुम धिर धिर धिर 
ना धिर धिर धीर, तुम धिर धिर धिर 
धित तुम, धित तुम, धित तुम, धित तुम
धि तुम तो, धि तुम तो, धि तुम तो, धि तुम तो

धा गिर्त त तुम त क्रांधा
धा गिर्त त तुम त क्रांधा
धा गिर्त त तुम त क्रांधा

धिम तानाना धित त तानुम
तान्ना देरे ना धिम
तानाना धित त तानुम
तान्ना देरे ना धिम
तानाना धित त तानुम
तान्ना देरे ना धिम
तानाना धित त ता
नुम ता धेरे ना धिम
तानाना धित त ता
नुम ता धेरे ना धिम
तानाना धित त ता
धित त ता
धित त ता

छम-छम बाजे रे पायलिया - Chham Chham Baaje Re Paayaliya (Manna Dey)

Movie/Album : जाने अनजाने (1971)
Music By : शंकर-जयकिशन
Lyrics By : शमशुल हुडा बिहारी
Performed By : मन्ना डे

छम-छम बाजे रे पायलिया
राह चलत लचके पनिहारी
छलके गगरिया

गोरे बदन पर भीगी सारी
और लगे सुन्दर ये नारी
मोती बन-बन टपके पानी
भीगत जाये डगरिया
छम-छम...

चन्द्रमुखी जब लट बिखराये
जग सारा ये धोखा खाये
कोई कहे लो सावन आया
आयी कारी बदरिया
छम-छम...

मुखड़े पर आँचल मलमल का
या कोई खिलता फूल कमल का
आयी न जाने कौन नगर से
जाये कौन नगरिया
छम-छम...

Sunday, April 17, 2011

कौन आया मेरे मन - Kaun Aaya Mere Man (Manna Dey)

Movie/Album : देख कबीरा रोया (1957)
Music By : मदन मोहन
Lyrics By : राजिंदर कृषण
Performed By : मन्ना डे

कौन आया मेरे मन के द्वारे,
पायल की झनकार लिये
कौन आया...

आँख न जाने दिल पहचाने
सूरतिया कुछ ऐसी
याद करुँ तो याद न आये
मूरतिया ये कैसी
पागल मनवा सोच में डूबा
सपनों का सनसार (संसार) लिये
कौन आया...

इक पल सोचूँ मेरी आशा
रूप बदल कर आई
दूजे पल फिर ध्यान ये आए
हो न कहीं परछाईं
जो परदेसी के घर आई
एक अनोखा प्यार लिये
कौन आया...

Saturday, April 16, 2011

झनक-झनक तोरी - Jhanak Jhanak Tori (Manna Dey)

Movie/Album : मेरे हुज़ूर (1968)
Music By : शंकर-जयकिशन
Lyrics By : हसरत जयपुरी
Performed By : मन्ना डे

झनक-झनक तोरी बाजे पायलिया
प्रीत के गीत सुनाये पायलिया

रंग महल और रैन सुहानी
छम-छम नाचे मस्त जवानी
मैं लहरों में खोया जाऊँ
ऐसी धूम मचाये पायलिया
झनक-झनक...

ये कजरारी चंचल अंखियाँ
होंठ गुलाबी फूल की पतियाँ
लट बिखरे तो गाल पे ठहरे
होश जिया के उड़ाये पायलिया
झनक-झनक...

इंद्रधनुश का लोच कमरिया
बिंद्राबन की जैसे गुजरिया
भाव निरत(नृत्य) से कर दे जादू
आग में आग लगाये पायलिया
झनक-झनक...

पूछो ना कैसे मैंने - Poocho Na Kaise Maine (Manna Dey)

Movie/Album : मेरी सूरत तेरी आँखे (1963)
Music By : एस.डी.बर्मन
Lyrics By : शैलेन्द्र
Performed By : मन्ना डे

पूछो ना कैसे मैंने रैन बिताई
इक पल जैसे, इक जुग बीता
जुग बीते, मोहे नींद न आयी
पूछो ना..

उतजल दीपक, इत मन मेरा
फ़िर भी ना जाए मेरे घर का अँधेरा
तड़पत-तरसत उमर गंवाई
पूछो ना...

ना कहीं चन्दा, ना कहीं तारे
ज्योत के प्यासे मेरे नैन बिचारे
भोर भी आस की किरण ना लाई
पूछो ना...

Friday, April 15, 2011

सुर ना सजे - Sur Na Saje (Manna Dey)

Movie/Album : बसंत बहार (1956)
Music By : शंकर-जयकिशन
Lyrics By : शैलेन्द्र
Performed By : मन्ना डे

सुर ना सजे क्या गाऊं मैं
सुर के बिना, जीवन सुना
सुर ना...

दोनों जहां मुझसे रूठे
तेरे बिना ये गीत भी झूठे
सुर ना...

जलते गया जीवन मेरा
इस रात का न होगा सवेरा
सुर ना...

संगीत मन को पंख लगाए
गीतों से रिमझिम रस बरसाए
स्वर की साधना, परमेश्वर की
सुर ना...

Thursday, April 14, 2011

एक लौ - Ek Lau (Shilpa Rao, Amitabh Bhattacharya)

Movie/Album : आमिर (2008)
Music By : अमित त्रिवेदी
Lyrics By : अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By : शिल्पा राव, अमिताभ

गर्दिशों में रहती, बहती, गुज़रती, जिंदगियां है कितनी
इनमें से एक है, तेरी मेरी या कहीं, कोई एक जैसी अपनी
पर ख़ुदा खैर कर, ऐसा अंजाम किसी, रूह को ना दे कभी यहाँ
गुन्चा मुस्कुरता एक वक़्त से पहले क्यूँ छोड़ चला तेरा ये जहाँ
एक लौ इस तरह क्यूँ बुझी मेरे मौला
एक लौ ज़िंदगी की मौला

धूप के ऊजाले सी, ओंस के प्याले सी, खुशियां मिले हमको
ज़्यादा मांगा है कहाँ, सरहदें ना हो जहाँ, दुनिया मिले हमको
पर खुदा खैर कर, उसके अरमान में क्यूँ, बेवजह हो कोई कुरबां
गुन्चा मुस्कुराता...

Tuesday, April 12, 2011

दूर - Duur (Strings)

Movie/Album : दूर (2000)
Music By : बिलाल मक़सूद
Lyrics By : अनवर मक़सूद
Performed By : स्ट्रिंग्स, फैज़ल कपाडिया, मिकैल कपाडिया

दूर से कोई आये
कहीं चुपके से वो दिल में समां जाए
साजना...

देखें मुझे जब वो आँखें, मैं खो जाऊं
इन आँखों के रस्ते, मैं उसके दिल में समाऊँ
कुछ कह ना पाऊँ उसे मैं, कुछ सुन ना पाऊँ
उसके बिना मेरा जीवन, जैसे कोई सूना गाँव
दूर...

सूरज की किरणों से बनता है चेहरा तुम्हारा
इक यही चेहरा है मेरा जीवन सहारा
आँखें तेरी मेरी नदियाँ, पलकें किनारा
लाखों दुखों में अकेला है मेरा ये दिल बेचारा
दूर...

Saturday, April 9, 2011

अपनी आज़ादी को हम - Apni Aazaadi Ko Hum (Md.Rafi)

Movie/Album : लीडर (1964)
Music By : नौशाद
Lyrics By : शकील बदायूंनी
Performed By : मो.रफी

अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं
सर कटा सकते हैं लेकिन, सर झुका सकते नहीं

हमने सदियों में ये आज़ादी की नेमत पाई है
सैकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है
मुस्कुराकर खाई है सीनों पे अपने गोलियां
कितने वीरानों से गुज़रे हैं तो जन्नत पाई है
ख़ाक में हम अपनी इज़्ज़त को मिला सकते नहीं
अपनी आज़ादी...

क्या चलेगी ज़ुल्म की अहले वफ़ा के सामने
आ नहीं सकता कोई शोला हवा के सामने
लाख फ़ौजें ले के आए अम्न का दुश्मन कोई
रुक नहीं सकता हमारी एकता के सामने
हम वो पत्थर हैं जिसे दुश्मन हिला सकते नहीं
अपनी आज़ादी...

वक़्त की आवाज़ के हम साथ चलते जाएंगे
हर क़दम पर ज़िन्दगी का रुख बदलते जाएंगे
गर वतन में भी मिलेगा कोई गद्दारे वतन
अपनी ताकत से हम उसका सर कुचलते जाएंगे
एक धोखा खा चुके हैं और खा सकते नहीं
अपनी आज़ादी...
(वन्दे मातरम)

हम वतन के नौजवां हैं हमसे जो टकराएगा
वो हमारी ठोकरों से ख़ाक में मिल जाएगा
वक़्त के तूफ़ान में बह जाएंगे ज़ुल्मों-सितम
आसमां पर ये तिरंगा उम्र भर लहराएगा
जो सबक बापू ने सिखलाया भुला सकते नहीं
सर कटा सकते...

Wednesday, April 6, 2011

बीते लम्हें - Beete Lamhein (K.K.)

Movie/Album : द ट्रेन (2007)
Music By : मिथुन शर्मा
Lyrics By : सईद कादरी
Performed By : के.के.

दर्द में भी ये लब मुस्कुरा जाते हैं
बीते लम्हें हमें जब भी याद आते हैं

चन्द लम्हात के वास्ते ही सही
मुस्कुरा कर मिली थी मुझे ज़िन्दगी
तेरी आगोश में दिन थे मेरे कटे
तेरी बाहों में थी मेरी रातें कटीं
आज भी जब वो पल मुझको याद आते हैं
दिल से सारे गमों को भुला जाते हैं
दर्द में...

किस कदर तेज़ रफ़्तार थी ज़िन्दगी
कहकहे हर तरफ़ थी खुशी ही खुशी
मैंने जिस दिन कही प्यार की बात थी
रुक गई थी अचानक वो बहती नदी
आज भी जब वो दिन मुझको याद आते हैं
गुज़रे लम्हें ज़हन में उभर आते हैं
दर्द में...

मेरे कांधे पे सिर को झुकाना तेरा
मेरे सीने में खुद को छुपाना तेरा
आके मेरी पनाहों में शाम-ओ-सहर
कांच की तरह वो टूट जाना तेरा
आज भी जब वो मन्ज़र नज़र आते हैं
दिल की विरानियों को मिटा जाते हैं
दर्द में...

Saturday, April 2, 2011

चले चलो - Chale Chalo (A.R.Rehman, Srinivas)

Movie/Album : लगान (2001)
Music By : ए.आर.रहमान
Lyrics by : जावेद अख्तर
Performed By : ए.आर.रहमान, श्रीनिवास वर्मा

बार बार हाँ, बोलो यार हाँ
अपनी जीत हो, उनकी हार हाँ

कोई हमसे जीत ना पावे
चले चलो, चले चलो
मिट जावे जो टकरावे,
चले चलो
भले घोर अंधेरा छावे
चले चलो, चले चलो
कोई राह में ना थाम जावे,
चले चलो

टूट गयी जो, उंगली उट्ठी
पाँचों मिली तो, बन गये मुट्ठी
एका बढ़ता ही जावे
चले चलो, चले चलो
कोई कितना भी बहकावे,
चले चलो
कोई हमसे जीत ना पावे
चले चलो, चले चलो
मिट जावे जो टकरावे,
चले चलो

कोई ना अब रोके तुझे, टोके तुझे
तोड़ दे बंधन सारे
मिला है क्या होके तुझे निर्बल, तू ही बता

कभी ना दुख झेलेंगे, खेलेंगे
ऐसे के दुसमन हारे
के अब तो ले लेंगे, हिम्मत का रस्ता

धरती हिला देंगे, सबको दिखा देंगे
राजा है क्या, परजा है क्या,
हम जाग पे छाएंगे, अब ये बताएँगे
हम लोगों का दर्जा है क्या,
बार बार हाँ...

अब डर नहीं मन में आवे
चले चलो, चले चलो
हर बेदी अब खुल जावे, चले चलो

चला ही चल, हाँफ नहीं, काँप नहीं
राह में अब तो राही
थकन का साँप नहीं अब तुझे डसने पाए

वही जो तेरा हाक़िम है, जालिम है
की है जिसने तबाही
घर उसका पच्छिम है, यहाँ ना बसने पाए

धरती हिला देंगे, सबको दिखा देंगे
राजा है क्या...

जो होना है हो जावे
चले चलो, चले चलो
अब सर ना कोई झुकावे, चले चलो
कोई हमसे जीत...

Friday, April 1, 2011

अजी रूठ कर अब - Aji Rooth Kar Ab (Lata, Rafi)

Movie/Album : आरज़ू (1965)
Music By : शंकर-जयकिशन
Lyrics By : हसरत जयपुरी
Performed By : मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

अजी रूठ कर अब कहाँ जाइयेगा
(अजी हमसे बचकर कहाँ जाइयेगा)
जहाँ जाइयेगा हमें पाइयेगा

निगाहों में छुपकर दिखाओ तो जानें
ख़यालों में भी तुम न आओ तो जानें
अजी लाख परदों में छुप जाइयेगा
नज़र आइयेगा, नज़र आइयेगा
अजी रूठ...

जो दिल में हैं होठों पे लाना भी मुश्किल
मगर उसको दिल में छुपाना भी मुश्किल
नज़र की ज़ुबाँ से समझ जाइयेगा
समझ कर ज़रा गौर फ़रमाइयेगा
अजी रूठ...

ये कैसा नशा हैं ये कैसा असर हैं
न काबू में दिल हैं न बस में नज़र हैं
ज़रा होश आ ले चले जाइयेगा
ठहर जाइयेगा, ठहर जाइयेगा
अजी रूठ...