रूप तेरा मस्ताना - Roop Tera Mastana (Kishore Kumar, Aradhana)

Movie/Album: अराधना (1969)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

रूप तेरा मस्ताना प्यार मेरा देवाना
भूल कोई हमसे न हो जाये
रूप तेरा मस्ताना...

रात नशीली मस्त समां है
आज नशे में सारा जहाँ है
हाय शराबी मौसम बहकाए
रूप तेरा मस्ताना...

आँखों से आँखें मिलती है ऐसे
बेचैन हो के तूफ़ान में जैसे
मौज कोई साहिल से टकराए
रूप तेरा मस्ताना...

रोक रहा है हमको जमाना
दूर ही रहना पास न आना
कैसे मगर कोई दिल को समझाए
रूप तेरा मस्ताना...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...