भोली सी सूरत - Bholi Si Surat (Udit Narayan, Lata Mangeshkar, Dil To Pagal Hai )

Movie/Album: दिल तो पागल है (1997)
Music By: उत्तम सिंह
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर, उदित नारायण

भोली सी सूरत, आँखों में मस्ती
दूर खड़ी शरमाए
एक झलक दिखलाये कभी
कभी आँचल में छुप जाये
आय हाय
मेरी नज़र से तुम देखो
तो यार नज़र वो आये
भोली सी सूरत...

लड़की नहीं है, वो जादू है, और कहा क्या जाये
रात को मेरे ख्वाब में आई, वो जुल्फें बिखराए
आँख खुली तो दिल चाहा फिर नींद मुझे आ जाये
बिन देखे ये हाल हुआ, देखूँ तो क्या हो जाए
भोली सी सूरत...

सावन का पहला बादल, उसका काजल बन जाए
मौज उठे सागर में जैसे ऐसे कदम उठाये
रब ने जाने किस मिट्टी से उसके अंग बनाये
छम से काश कहीं से मेरे सामने वो आ जाए
भोली सी सूरत...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...