जब से तेरे नैना - Jab Se Tere Naina (Shaan, Saawariya)

Movie/Album: सांवरिया (2007)
Music By: मोंटी शर्मा
Lyrics By: समीर
Performed By: शान

लागे रे लागे रे लागे रे नयनवा

जब से तेरे नैना मेरे नैनों से लागे रे
तब से दीवाना हुआ
सब से बेगाना हुआ
रब भी दीवाना लागे रे

दीवाना ये तो दीवाना लागे रे

जब से मिला है तेरा इशारा
तब से जगी है बेचैनियाँ
जब से हुई सरगोशियाँ
तब से बढ़ी हैं मदहोशियां
जब से जुड़े यारा
तेरे मेरे मन के धागे रे
तब से दीवाना..

जब से हुई है तुझसे शरारत
तब से गया है चैनों करार
जब से तेरा आँचल ढला
तब से कोई जादू चला
जब से तुझे पाया
ये जिया धक्-धक् भागे रे
तब से दीवाना...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...