तेरे नैना - Tere Naina (Shafqat Amanat Ali Khan, My Name Is Khan)

Movie/Album: माई नेम इज़ खान (2010)
Music By: शंकर, एहसान, लॉय
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: शफ़क़त अमानत अली खान

तेरे नैना रे
नैनों की चाल है, मखमली हाल है
नीची पलकों से बदले समां
नैना शरमाये जो, या आँखे भर आये जो
थम के रुक जाए दोनों जहां
रब की नैमत है तेरी निगाहें
जिसमें बसती है उसकी दुआएं
ऐसे नैनों की बातों में कोई क्यूँ न आये

आहट ख्वाबों की, चाहत धड़कन की
उनके क़दमों के है ये निशाँ
चाहे कुछ ना बोलूं, चाहे राज़ ना खोलूं
ये समझते है मेरी जुबां
मुझपे बरसी जो तेरी निगाहें
मेरी साँसों ने बदली अदाएं
ऐसे नैनों...

तेरे नैना, राहें सजा दे
तेरे नैना, दूरी मिटा दे
तेरे नैना, धड़कन को बढ़ा दे
तेरे नैना, पलकों में समा ले
वल्लाह
ज़ख़्म पे मरहम, तेरे नैना
फूलों पे शबनम, तेरे नैना
जग भूले-भूले, तेरे नैना
दिल छू ले छू ले, तेरे नैना
तेरे नैनों के आगे जो तारे भी शरमाये
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...