दिल चीज़ क्या है - Dil Cheez Kya Hai (Asha Bhosle, Umrao Jaan)

Movie/Album: उमराव जान (1981)
Music By: खय्याम
Lyrics By: शहरयार
Performed By: आशा भोंसले

दिल चीज़ क्या है, आप मेरी जान लीजिये
बस एक बार मेरा कहा मान लीजिये

इस अंजुमन में आपको आना है बार-बार
दीवार-ओ-दर को गौर से पहचान लीजिये
दिल चीज़ क्या है...

माना के दोस्तों को नहीं दोस्ती का पास
लेकिन ये क्या के गैर का अहसान लीजिये
दिल चीज़ क्या है...

कहिये तो आसमां को ज़मीं पर उतार लाएं
मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिये
दिल चीज़ क्या है...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...