यूँ ही कट जाएगा सफ़र - Yun Hi Kat Jaega Safar (Kumar, Alka, Hum Hain Rahi Pyar Ke)

Movie/Album: हम है राही प्यार के (1993)
Music By: नदीम-श्रवण
Lyrics By: समीर
Performed By: कुमार सानू, अलका याग्निक

यूँ ही कट जाएगा सफ़र साथ चलने से
के मंजिल आएगी नज़र साथ चलने से

हम हैं राही प्यार के चलना अपना काम
पलभर में हो जायेगी हर मुश्किल नाकाम
हौंसला ना हारेंगे, हम तो बाज़ी मारेंगे
यूँ ही कट जाएगा सफ़र...

कहती हैं ये वादियाँ बदलेगा मौसम
ना कोई परवाह है खुशियाँ हो या गम
आँधियों से खेलेंगे, दर्द सारे झेलेंगे
यूँ ही कट जाएगा सफ़र...

मेहनत के आगे सभी तकदीरें बेकार
होती उसकी जीत है जो न माने हार
रात जब ढल जाती, सुबह सुहानी आती है
यूँ ही कट जाएगा सफ़र,,,
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...