धीरे धीरे से मेरी ज़िन्दगी - Dheere Dheere Se Meri Zindagi (Kumar Sanu, Anuradha Paudwal, Aashiqui)

Movie/Album: आशिकी (1990)
Music By: नदीम-श्रवण
Lyrics By: रानी मलिक
Performed By: कुमार सानु, अनुराधा पौडवाल

धीरे-धीरे से मेरी ज़िन्दगी में आना
धीरे-धीरे से दिल को चुराना
तुमसे प्यार हमें है कितना जान-ए-जाना
तुमसे मिलकर तुमको है बताना
धीरे-धीरे से...

जबसे तुझे देखा दिल को कहीं आराम नहीं
मेरे होठों पे इक तेरे सिवा कोई नाम नहीं
अपना भी हाल तुम्हारे जैसा है साजन
बस याद तुझे करते हैं और कोई काम नहीं
बन गया हूँ मैं तेरा दीवाना
धीरे-धीरे से दिल को चुराना...

तूने भी अक्सर मुझको जगाया रातों में
और नींद चुराई मीठी-मीठी बातों ने
तूने भी बेशक मुझको कितना तड़पाया
फिर भी तेरी हर एक अदा पे प्यार आया
आ-जा आ-जा अब कैसा शर्माना
धीरे-धीरे से दिल को चुराना...
Print Friendly and PDF

2 comments :

  1. So many mistake in this Lyrics!
    very unusual on your site!!

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपकी टिप्पणी का धन्यवाद। इस गीत के बोल अब सुधार दिए गए हैं।

      Delete

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...