गोविंदा आला रे आला - Govinda Aala Re Aala (Md.Rafi, Bluff Master)

Movie/Album: ब्लफ़ मास्टर (1963)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: मो.रफ़ी

गोविंदा आला रे आला
ज़रा मटकी सम्भाल बृजबाला
अरे एक दो तीन चार संग
पाँच छः सात हैं ग्वाला
गोविंदा आला रे आला

आई माखन के चोरों की सेना
ज़रा बच के सम्भल के जी रहना
बड़ी नटखट है फ़ौज
कहीं आई जो मौज
नहीं बचने का कोई भी ताला ताला
गोविंदा आला रे...

हो कैसी निकली है झूम के ये टोली
आज खेलेगी दूध से ये होली
भीगे कितना भी अंग
ठंडी हो ना उमंग
पड़े इनसे किसी का न पाला पाला
गोविंदा आला रे...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...