तुझे सूरज कहूँ या चंदा - Tujhe Suraj Kahun Ya Chanda (Manna Dey, Ek Phool Do Maali)

Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मन्ना डे

तुझे सूरज कहूँ या चंदा
तुझे दीप कहूँ या तारा
मेरा नाम करेगा रौशन
जग में मेरा राज दुलारा

मेरा घर था खाली खाली
छाई थी अजब उदासी
जीवन था सूना सूना
हर आस थी प्यासी प्यासी
तेरे आते ही खुशियों से
भर गया है जीवन सारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

मैं कब से तरस रहा था
मेरे आँगन में कोई खेले
नन्ही सी हँसी के बदले
मेरी सारी दुनिया ले ले
तेरे संग झूल रहा है
मेरी बाहों में जग सारा
मेरा नाम करेगा रौशन ...

आज उँगली थाम के तेरी
तुझे मैं चलना सिखलाऊँ
कल हाथ पकड़ना मेरा
जब मैं बूढ़ा हो जाऊँ
तू मिला तो मैंने पाया
जीने का नया सहारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

मेरे बाद भी इस दुनिया में
ज़िंदा मेरा नाम रहेगा
जो भी तुझ को देखेगा
तुझे मेरा लाल कहेगा
तेरे रूप में मिल जायेगा
मुझको जीवन दोबारा
मेरा नाम करेगा रौशन...
Print Friendly and PDF

2 comments :

  1. जिनके बच्चे उनसे दूर रहते हैं वे इसे सुनकर फफक-फफककर रोते हैं ।
    www.kavitavishv.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर गीत

    ReplyDelete

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...