ना जिया लागे ना - Na Jiya Laage Na (Lata Mangeshkar, Anand)

Movie/Album: आनंद (1971)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर

ना जिया लागे ना
तेरे बिना मेरा कहीं जिया लागे ना
ना जिया लागे ना...

जीना भूले थे कहाँ याद नहीं
तुझको पाया है जहाँ
साँस फिर आई वहीं
ज़िन्दगी तेरे सिवा हाय भाये ना
ना जिया लागे ना...
पिया तेरी बावरी से रहा जाए ना

तुम अगर जाओ कभी जाओ कहीं
वक़्त से कहना ज़रा
वो ठहर जाए वहीं
वो घडी वहीं रहे ना, जाए ना
ना जिया लागे ना...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...