जो तुमको हो पसंद - Jo Tumko Ho Pasand (Mukesh, Safar)

Movie/Album: सफ़र (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मुकेश

जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे
तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे

देते ना आप साथ तो, मर जाते हम कभी के
पूरे हुए हैं आप से, अरमां जिन्दगी के
हम ज़िन्दगी को आपकी सौगात कहेंगे
तुम दिन को अगर...

चाहेंगे, निभाएँगे, सराहेंगे आप ही को
आँखों में नम हैं जब तक, देखेंगे आप ही को
अपनी जुबां से आपके जज़्बात कहेंगे
तुम दिन को अगर...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...