यम्मा यम्मा - Yamma Yamma (Md.Rafi, R.D.Burman, Shaan)

Movie/Album: शान (1980)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मो.रफ़ी, आर.डी.बर्मन

यम्मा यम्मा, यम्मा यम्मा
ये खूबसूरत समाँ
बस आज की रात है ज़िन्दगी
कल हम कहाँ तुम कहाँ
यम्मा यम्मा...

कब क्या हो जाए किसको खबर
आ नाच ले झूमकर
ये ज़िन्दगी इक लंबा सफ़र
पल भर के सब हमसफ़र
एक रात के मेहमाँ सब यहाँ
कल हम कहाँ तुम कहाँ
यम्मा यम्मा...

हँसते हुए ऐसी शान से
दीवाने जल जाएँगे
अरे जलती शमा से मिल के गले
परवाने जल जाएँगे
रह जाएगा यादों का धुआँ
कल हम कहाँ, तुम कहाँ
यम्मा यम्मा...

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...