पंछी रे ओ पंछी - Panchhi Re O Panchhi (Asha, Rafi, Hare Kanch Ki Chooriyan)

Movie/Album: हरे काँच की चूड़ियाँ (1967)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By:आशा भोंसले, मो.रफ़ी

पंछी रे ओ पंछी
उड़ जा रे ओ पंछी
मत छेड़ तू ये तराने
हो जाए ना दो दिल दीवाने
पंछी रे ओ पंछी
उड़ जा रे ओ पंछी

हम करीब आ गए
मंज़िलों को पा गए
भा गया हमे कोई
हम किसी को भा गए
पंछी रे ओ पंछी...

गा रही है ज़िन्दगी
मन के सुर बहार पे
आसमां पे छाएँगे
अब ये गीत प्यार के
पंछी रे ओ पंछी...

ये मिलन की रागिनी
एक मैं और एक वो
मिल गए एक हो गए
आज हम नहीं हैं दो
पंछी रे ओ पंछी...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...