मधुबन खुशबू देता है - Madhuban Khushboo Deta Hai (Yesudas, Anuradha, Hemlata)

Movie/Album: साजन बिन सुहागन (1978)
Music By: उषा खन्ना
Lyrics By: अमित खन्ना
Performed By: येसुदास, अनुराधा पौडवाल, हेमलता

मधुबन खुशबू देता है, सागर सावन देता है
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है
मधुबन खुशबू देता है...

सूरज न बन पाए तो, बन के दीपक जलता चल
फूल मिले या अँगारे, सच की राहों पे चलता चल
प्यार दिलों को देता है, अश्कों को दामन देता है
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है
मधुबन खुशबू देता है...

चलती है लहरा के पवन, के साँस सभी की चलती रहे
लोगों ने त्याग दिये जीवन, के प्रीत दिलों में पलती रहे
दिल वो दिल है जो औरों को, अपनी धड़कन देता है
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है
मधुबन खुशबू देता है...
Print Friendly and PDF

3 comments :

  1. This song is going to shape my destiny. It is not just feel good but its a ultimate knowledge.

    ReplyDelete

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...