मुझको बरसात बना लो - Mujhko Barsaat Bana Lo (Armaan Malik, Junooniyat)

Movie/Album: जुनूनियत (2016)
Music By: जीत गांगुली
Lyrics By: रश्मि विराग
Performed By: अरमान मालिक

मुझको बरसात बना लो
एक लम्बी रात बना लो
अपने जज़्बात बना लो जाना
मुझको अलफ़ाज़ बना लो
दिल की आवाज़ बना लो
गहरा सा राज़ बना लो जाना
नशा हूँ मैं बहकने दो
मेरे कातिल मुझे जीने का हक तो दो
मुझको बरसात बना लो...

मुझे अपने सिरहाने पे
थोड़ी सी जगह दे दो
मुझे नींद न आने की
कोई तो वजह दे दो
हवा हूँ मैं लिपटने दो
मेरे कातिल मुझे जीने का हक तो दो
मुझको बरसात बना लो...

तेरे संग गुज़र जाए
ये उम्र जो बाकी है
हँस दो न ज़रा खुल के
काहे की उदासी है
सुबह हूँ मैं आने दो
मेरे कातिल मुझे जीने का हक तो दो
मुझको बरसात बना लो...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...