आधा इश्क - Aadha Ishq (Shreya Ghoshal, Band Baaja Baraat)

Movie/Album: बैंड बाजा बारात (2010)
Music By: सलीम-सुलेमान
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: श्रेया घोषाल

नमकीन सी बात है, हर नयी सी बात में
तेरी खुशबू चल रही, है जो मेरे साथ में
हलका हलका रंग बीते कल का
गहरा गहरा कल हो जायेगा, हो जायेगा
आधा इश्क, आधा है, आधा हो जायेगा
कदमो से मीलों का वादा हो जायेगा

बेशुमार रातें, बेहिसाब बातें
पास आते-आते गुम हो जाते हैं
बेख़ुदी में ढल के, बेकली में जल के
सौ हज़ार यादें नम हो जाती हैं
फीका-फीका पल बीते कल का
महका-महका कल हो जायेगा, हो जायेगा
आधा इश्क, आधा है...

इंतज़ार सा है, इम्तेहान सा है
इत्मिनान सा है, क्या है ना जाने
इतरा रही है, इब्तिदा हुई है
इन्तिहाँ हुई है कैसे ना जाने
छलका-छलका पल बीते कल का
ठहरा-ठहरा कल हो जायेगा, हो जायेगा
आधा इश्क, आधा है...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...