नानी तेरी मोरनी को - Nani Teri Morni Ko (Ranu Mukherjee, Masoom)

Movie/Album: मासूम (1960)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: रानू मुख़र्जी

नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए
बाकी जो बचा था काले चोर ले गए
नानी तेरी मोरनी को...

खा के-पी के मोटे हो के चोर बैठे रेल में
चोरों वाला डब्बा कट के पहुँचा सीधा जेल में
नानी तेरी मोरनी को...

उन चोरों की खूब ख़बर ली मोटे थानेदार ने
मोरों को भी खूब नचाया जंगल की सरकार ने
नानी तेरी मोरनी को...

अच्छी नानी, प्यारी नानी, रूसा-रुसी छोड़ दे
जल्दी से एक पैसा दे दे, तू कंजूसी छोड़ दे
नानी तेरी मोरनी को...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...