मधुबाला - Madhubala (Ali Zafar, Shweta Pandit, Mere Brother Ki Dulhan)

Movie/Album: मेरे ब्रदर की दुल्हन (2011)
Music By: सोहेल सेन
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: अली ज़फ़र, श्वेता पंडित

सर घूमे चक्कर खाए
दिल दिल से टक्कर खाए
अरे मैं खोया के तू खो गया

जो ना है दिखता जाए
जो है वो दिख ना पाए
अरे आँखों को ये क्या हो गया
हो बिन चाबी खुल जाए मस्ती का ताला
छोरी लागे जोरु जोरा लगे साला
पनघट पे नाचे
हाँ पनघट पे नाचे, नाचे रे नाचे मधुबाला

दिल के हैं छक्के छूटे छोकरे
लटकों-झटकों से अब ना रोक रे
तू तो नैनों में मेरे छा रहा
छुट्टी तुझको तू चाहे जो करे
अब अकल अकेली भटके रे
दिल सडक-सड़क सर पटके रे
ये बार-बार ही तुझपे अटके रे बेलिया
हो दिल ने चाहत का सिक्का ऐसा उछाला
सब के गालों पे लगे मुझको तिल काला
पनघट पे नाचे
हाँ पनघट पे नाचे, नाचे रे नाचे मधुबाला...

अरे थक गए क्या
अरे भैया यूपी आए और साला
ढोल नहीं बजा तो क्या खाक यूपी आए
अरे ओ भैया राजा, बजेगा तेरा बाजा
बनेगा दूल्हा राजा, तू आजा जल्दी आजा पिया
हो बिन चाबी खुल जाए मस्ती का ताला
छोरी लागे जोरु जोरा लागे साला
पनघट पे नाचे
हाँ पनघट पे नाचे, नाचे रे नाचे मधुबाला...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...