मुझे तुम याद करना - Mujhe Tum Yaad Karna (Lata Mangeshkar, Kishore Kumar, Mashaal)

Movie/Album: मशाल (1984)
Music By: हृदयनाथ मंगेशकर
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: लता मंगेशकर, किशोर कुमार

मुझे तुम याद करना और मुझको याद आना तुम
मैं इक दिन लौट के आऊँगा, येे मत भूल जाना तुम
मुझे तुम याद करना...

अकेली होगी तुम देखो कहीं ऐसा ना हो जाए
जो अब होठों पे है मुस्कान वो मुस्कान खो जाए
ज़रा लोगों से मिलना तुम, ज़रा हँसना-हँसाना तुम
मगर तुम लौट के आओगे, ये मत भूल जाना तुम
मुझे तुम याद करना...

अगर लड़की तुम्हें कोई मिले जो खूबसूरत हो
तुम्हारी दोस्ती की शायद उसको भी ज़रूरत हो
अगर वो पास आए, मुस्कुराए मुस्कुराना तुम
मगर मैं लौट के आऊँगा, ये मत भूल जाना तुम
मुझे तुम याद करना...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...