आशाओं के सावन में - Aashaon Ke Sawan Mein (Lata Mangeshkar, Md.Rafi, Aasha)

Movie/Album: आशा (1980)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बख्शी
Performed By: लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी

आशाओं के सावन में, उमंगों की बहार में
तुम मुझको ढूँढो, मैं खो जाऊँ प्यार में
आशाओं के सावन में...

सुर से ये जीवन संगीत बना
तेरी पायल छनकी गीत बना
छम छम छम घुंघरू गाते हैं
आओ आओ, आओ तुम्हें हम पहनाते हैं
गीत पिरो के इन साँसों के हार में
आशाओं के सावन में...

जलते अंगारों को छेड़ गयी
रुत मन के तारों को छेड़ गयी
मन में दीप जले सरगम से
सात सुरों के इस संगम से
ये सपनों के फूल खिले संसार में
आशाओं के सावन में...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...