हमसे भी आते जाते - Humse Bhi Aate Jate (Asha Bhosle, Qaidi)

Movie/Album: क़ैदी (1957)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: जाँ निसार अख्तर
Performed By: आशा भोंसले

हमसे भी आते जाते आँख मिलाना दूर से
ओ बाबू दूर से कोई निशाना दूर से
हमसे भी आते जाते...

आँखों में भर के लाई, बाहों में भर के लाई
जलवे बहार के
घायल नज़र से कर दे, तीरों से दिल को भर दे
दिन हैं ये प्यार के
ओ बाबू प्यार के, दिन हैं ये प्यार के
हमसे भी आते जाते...

जुल्फें ये काली-काली, लटके कमर की डाली
चलती मैं झूम के
हँस के नज़र जो लूटे, बिजली दिलों पे टूटे
देखूँ जो घूम के
हमसे भी आते जाते...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...