जीने दे - Jeene De (Mohit Chauhan, Tere Naal Love Ho Gaya)

Movie/Album: तेरे नाल लव हो गया (2012)
Music By: सचिन-जिगर
Lyrics By: प्रिया पांचाल, मयूर पूरी
Performed By: मोहित चौहान

चल बुल्लेया चलना तेरी फ़ितरत
रुकना नहीं तू राहों में
ख़ुद मंज़िलें तुझे ढूँढन आए
इतना असर हो आहों में
कहा इशारों में निगाहों से दिल ने
नये ख़्वाबों से सजा ले ज़िन्दगी
किसी की चाहत दे, ये दिल को राहत दे
ज़रा शिद्दत से तू कर ले आशिकी
अभी-अभी एहसासों की, नई सुबह आई है
लागी जिया की कहती जीने दे
रुत सपनों की छाई है, रंग दुआ भी लाई है
लागी जिया की कहती जीने दे
जीने दे इस दिल को जीने दे
जीने दे हर पल को जीने दे
जीने दे दीदार को जीने दे
जीने दे इस प्यार में जीने दे
जीने दे जीने दे जीने दे
ये प्यारा सा लम्हा जीने दे
जीने दे जीने दे जीने दे मुझे

ओ काले बादल थम जा तू दो पल
जी भर के जी ले ये समां
बूँदें उड़ा के चल छेड़े हवाओं को
मौका मिले ये फिर कहाँ
अभी-अभी ख़्वाहिशों पे गुस्ताख़ी छाई है
लागी जिया की कहती जीने दे
जीने दे इस दिल को जीने दे...

इक मोड़ पे यूँ कोई मिलेगा
मिल के बदल देगा सफ़र
कितने भी चाहे तू कर ले बहाने
दिल में कर लेगा वो बसर
अभी-अभी तो होंठो पे कोई नयी धुन छाई है
लागी जिया की कहती जीने दे
जीने दे इस दिल को जीने दे...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...