तेरी गली कैसे आऊँ - Teri Gali Kaise Aaun (Lata Mangeshkar, Pocket Maar)

Movie/Album: पॉकेट मार (1956)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजेंद्र कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर

तेरी गली कैसे आऊँ सजना
जागे सारा घरबार
नीचे बैठा चौकीदार
देखे मुआ पहरेदार
तेरी गली कैसे आऊँ सजना...

पतंग बन जाऊँ, तो उड़कर आऊँ
दरस तेरा आ के मैं पाऊँ रसिया
ये सारा जग रोके, रहूँ मैं तेरी हो के
मैं दर तेरा छोड़ के न जाऊँ रसिया
तू जो मिले एक बार, बातें करनी हजार
जले मुआ पहरेदार
तेरी गली कैसे आऊँ सजना...

तरसते हैं नैना, बरसते जोम नैना
सजन मेरा दुनिया पे बस न चले
पपीहरा जो बोले, तो दिल मेरा डोले
सजन मन तेरी, लगन में जले
तू ही आजा एक बार
ले के मन की बहार
मेरी सुन के पुकार
तेरी गली कैसे आऊँ सजना...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...