जीवन क्या है - Jeevan Kya Hai (M.M.Kreem, Is Raat Ki Subah Nahin)

Movie/Album: इस रात की सुबह नहीं (1996)
Music By: एम.एम.क्रीम (कीरवानी)
Lyrics By: निदा फ़ाज़ली
Performed By: एम.एम.क्रीम (कीरवानी)

जीवन क्या है कोई ना जाने
जीवन क्या है कोई ना जाने
जो जाने पछताये
जीवन क्या है...

माटी ही फूलों में छुप कर महके और मुस्काये
माटी ही तलवार का लोहा बनकर खून बहाये
एक माटी मुझमें-तुझमें रूप बदलती जाये
जो जाने पछताये
जीवन क्या है...

माटी का पुतला ही माटी के पुतले को तोड़े
माटी ही माटी से अपने रिश्ते नाते जोड़े
जो होता है, क्यों होता है, कोई भेद ना पाये
जो जाने पछताये
जीवन क्या है...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...