झाँझरिया - Jhaanjhariyaa (Alka Yagnik, Abhijeet, Krishna)

Movie/Album: कृष्णा (1996)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: आनंद राज आनंद
Performed By: अल्का याग्निक, अभिजीत

अल्का याग्निक
झाँझरिया मेरी छनक गयी
चुनरी भी सर से सरक गयी
उनसे नज़र ऐसी मिली कि
मेरी नज़र शरमाके झुक गयी
झाँझरिया मेरी छनक गयी...

किस्सा अजीब था पहली मुलाकात का
आलम गज़ब हुआ मेरे दिल के हाल का
इक पल तो ऐसा लगा
जैसे मेरी धड़कन रुक गयी
झाँझरिया मेरी छनक गयी...

उनसे नज़र मिली बीच बाज़ार में
दिल गया लुट नज़रों की तकरार में
मुड़-मुड़ के मैं देखूँ उसे
जैसे कि मैं खुद ही मचल गयी
झाँझरिया मेरी छनक गयी...

अभिजीत
झाँझरिया उसकी छनक गयी
चुनरी भी सर से सरक गयी
मेरी नज़र उससे मिली तो
उसकी नज़र शरमा के झुक गयी
झाँझरिया उसकी छनक गयी...

उससे नज़र मिली बीच बाज़ार में
दिल गया लुट नज़रों की तकरार में
मुड़-मुड़ के वो देखे मुझे
जैसे कि वो खुद भी मचल गयी
झाँझरिया उसकी छनक गयी...

किस्सा अजीब था पहली मुलाकात का
आलम गज़ब हुआ मेरे दिल के हाल का
इक पल मुझे ऐसा लगा
जैसे मेरी धड़कन रुक गयी
झाँझरिया उसकी छनक गयी...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...