ये दुनिया तेरे दिल की - Ye Duniya Tere Dil Ki (Md.Rafi, Shrimati 420)

Movie/Album: श्रीमती 420 (1956)
Music By: ओ.पी.नय्यर
Lyrics By: जाँ निसार अख्तर
Performed By: मोहम्मद रफ़ी

ये दुनिया तेरे दिल की तस्वीर बाबा
तेरे हाथ है तेरी तकदीर बाबा
ये दुनिया तेरे दिल...

सितम करने वाले, सितम न फलेगा
जो तू दिल जलाये, तेरा दिल जलेगा
न टूटेगी ये गम की ज़ंजीर बाबा
तेरे हाथ है...

ये पलको पे आँसू, ये होंठो पे आहें
खुद अपने किये की मिली है सज़ायें
लगे हैं कलेजे पे सौ तीर बाबा
तेरे हाथ है...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...