कभी तुमने किसी को - Kabhi Tumne Kisi Ko (Asha Bhosle, Kishore Kumar, Jwalamukhi)

Movie/Album: ज्वालामुखी (1980)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: अनजान
Performed By: आशा भोंसले, किशोर कुमार

ये प्यार में सौदेबाज़ी
तमाशा है तमाशा
कभी तुमने किसी को फाँसा
कभी हमने किसी को फाँसा
ये प्यार में सौदेबाज़ी
तमाशा है तमाशा
क्यों प्यार में करना धोखा
क्यों यार को देना झाँसा
ये प्यार में सौदेबाज़ी...

हे दौलत से तौलकर, दिल का ना मोल कर
क़ीमत क्या प्यार की लोग चुकाएँगे
सौदा तो हो चुका, दिल से दिलदार का
सौदाई प्यार के हाथ न आएँगे
वो कैसे जीते बाज़ी, जो फेंके उल्टा पासा
ये प्यार में सौदेबाज़ी...

सोने की धूप ये, चाँदी की चाँदनी
दुनिया में प्यार को रास नहीं आए
हीरे के नूर से, मोती की आब से
दीवाने प्यार की प्यास न बुझ पाए
है प्यास जिसे दौलत की, दुनिया में मरे वो प्यासा
ये प्यार में सौदेबाज़ी...

ये शादी की बात क्या, गुड़ियों का खेल है
रूहों का मेल है, ये तो जान-ए-जाँ
ग़ैरों के हाथ में, दे दूँ ये हाथ क्यों
मानूँ वो बात क्यूँ, जो दिल माने ना
जो आप ही दिल का दुश्मन, दे उसको कौन दिलासा
ये प्यार में सौदेबाज़ी...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...