सारी सारी रात तेरी - Saari Saari Raat Teri (Lata Mangeshkar, Aji Bas Shukriya)

Movie/Album: अजी बस शुक्रिया (1958)
Music By: रोशन
Lyrics By: फारुक कैसर
Performed By: लता मंगेशकर

सारी सारी रात तेरी, याद सताये
प्रीत जगाये हमें, नींद न आये रे
सारी सारी रात तेरी...

एक तो बलम तेरी याद जलाये
दूजे चंदा आग लगाये
आग लगाए, तेरी प्रीत जगाये रे
नींद न आए...

तेरी लगन बनी, रोग सावरियाँ
कैसे बीते बाली उमरियाँ
बाली उमर मोरी, बड़ा तड़पाये रे
नींद न आए...

प्रीत लगा के हुए, तुम तो पराये
प्यास जिया की कौन बुझाये
कौन बुझाये, कोई ये समझाये रे
नींद न आए...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...