टिम टिम टिम तारों - Tim Tim Tim Taaron (Talat Mahmood, Lata Mangeshkar, Mousi)

Movie/Album: मौसी (1958)
Music By: वसंत देसाई
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: तलत महमूद, लता मंगेशकर

टिम टिम टिम तारों के दीप जले
नीले आकाश तले
हम दोनों की प्रीत पले
टिम टिम टिम तारों...

झिलमिलाती हैं शबनम की परछाईयाँ
दूर परियाँ बजाती हैं शहनाइयाँ
चाँद किरनों की जाली पहन झूमता
चाँदनी ले रही देखो अँगड़ाईयाँ
टिम टिम टिम तारों...

आज कलियों के मन में नया गीत है
आज लहरों में जादू का संगीत है
गूँजती हर दिशा में नयी रागिनी
आज मन है मगन झूमती प्रीत है
टिम टिम टिम तारों...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...