जीना क्या अजी - Jeena Kya Aji (Kishore Kumar, Asha Bhosle, Dhan Daulat)

Movie/Album: धन दौलत (1980)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले, किशोर कुमार

जीना क्या अजी प्यार बिना
जीवन के यही चार दिना
धन-दौलत बिना चले मगर
ज़िन्दगी ना चले यार बिना
मिली दुनिया तो मज़ा, है कि मिले दिल भी
बिन्दिया भी चमके, जो बजे पायल भी
जीना क्या अजी...

सपने पूरे हुए आज, दिन फिरते नहीं देरी
सुन ओ मेरे हसीं, आज इक तू ही नहीं
सारी दुनिया है मेरी
मिली दुनिया तो...

सोने चाँदी का वो दिल क्या
जो ना दिल के काम आए
यहाँ तो तेरी क़सम, प्यार वालों में सनम
अपना पहला नाम आए
सोने चांदी का वो...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...