खोल दे पर - Khol De Par (Arijit Singh, Hichki)

Movie/Album: हिचकी (2018)
Music By: जसलीन रॉयल
Lyrics By: राज शेखर
Performed By: अरिजीत सिंह

आठ समंदर अपना अम्बर
खोज ले अब तू अपने दम पर
फूँक मार के धूल झाड़ ले
छोड़ छाड़ के सारे छप्पर
खोल दे पर, खोल दे पर
खोल दे पर, खोल दे पर
खोल दे पर...

रटी रटाई सारी छोड़ो भी दुनियादारी
बागी तेवर जो तेरे बोलेंगे सब अनाड़ी
सबको मनाने की तेरी नहीं ज़िम्मेदारी
ऊँचे आसमानों पे लिख दे तू हिस्सेदारी
खोल दे पर..

बंद घड़ी की भी रुकी हुयी सुई
होती सही दो दफा
चुप क्यों है रहना
मन का तू कह ना
रोके चाहे हिचकियाँ
आठ समंदर अपना...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...