प्यार की एक कहानी - Pyaar Ki Ek Kahani (Sonu Nigam, Shreya Ghoshal, Krrish)

Movie/Album: कृष (2006)
Music By: राजेश रोशन
Lyrics By: इब्राहिम अश्क़
Performed By: सोनू निगम, श्रेया घोषाल

आओ सुनाऊँ प्यार की एक कहानी
एक था लड़का, एक थी लड़की दीवानी
वो भी हँसने लगी थी, ये भी हँसने लगा था
दोनों समझे नहीं थे, वो जो होने लगा था
आओ सुनाऊँ प्यार की...

जो भी कहना ना था, वो भी कहने लगे
जो भी सुनना ना था, वो भी सुनने लगे
आ रही है हँसी, मुझको इस बात पर
किस तरह प्यार में, दोनों खोने लगे
दोनों खोने लगे
जानने वाली बातें थी अनजानी
एक था लड़का, एक थी लड़की दीवानी
वो भी हँसने लगी थी...

कोई तरसा न था, कोई तड़पा न था
वो मिले इस तरह, दिल भी धड़का न था
होने वाली मगर, बात हो ही गई
प्यार की राह में, ज़िन्दगी खो गई
ज़िन्दगी खो गई
दिल ने दिल से ऐसे की मनमानी
एक था लड़का...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...