हो जा मस्त मलंग तू - Ho Ja Mast Malang Tu (Adnan Dhool, Hadiya Hashmi, Malang)

Movie/Album: मलंग (2020)
Music By: अदनान धूल, रबी अहमद
Lyrics By: अदनान धूल
Performed By: हदिया हाशमी, अदनान धूल

रंग जा अपने ही रंग तू
हो जा अपने ही संग तू

रंग जा अपने ही रंग तू
हो जा अपने ही संग तू
बना ले छोटी सी दुनिया
हो जा मस्त मलंग तू

बोल हू, बोल हू
बोल तू हू
बोल हू, बोल हू

खाली-खाली आँखों से, सपने बुनता जा
मन अपने की कर ले तू, सब की सुनता जा
टूटी-टूटी साँसों से लड़ता जा, बढ़ता जा
टुकड़ा-टुकड़ा कर-कर के, किस्मत चुनता जा

बोले तनमन जब हू
ठंडी लगती है फिर लू
सजदे में आँसू गिरा दे
हो जा मस्त मलंग तू
बोल हू...

म प ध नि प
म प ध नि रं ध
नि स रं स ध
नि प म प ग म र प ग म र
र स नि़ स ध़ नि़ र स

विच सजदे सोच किसे, होर दी क्यूँ
दिल में तेरे दर्द है, रोग है क्यूँ
क्या है तू, क्यूँ है तू, सोच ज़रा

लड़ जा अपनी ये जंग तू
कर दे सबको ही दंग तू
बना ले छोटी सी दुनिया
हो जा मस्त मलंग तू

बोल हू...

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...