सावन आए या न आए - Saawan Aaye Ya Na Aaye (Asha Bhosle, Md.Rafi, Dil Diya Dard Liya)

Movie/Album: दिल दिया दर्द लिया (1966)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: आशा भोंसले, मो.रफी

सावन आये या न आये
जिया जब झूमे सावन है
सावन आए या न आए
जिया जब झूमे सावन है
सावन आये

तार मिले जब दिल से दिल के
वही समय मन भावन है
वही समय मन भावन है
सावन आए

नि स रे म रे स रे म प
रे म प नी प म प नि सा

जब से पिया तू नैनों में आया
प्रेम के रंग में रच गयी काया
बागो में बन में, नील गगन में
सब में है तेरे रूप की छाया
तू है मेरे संग तो हर दम
खुशी की आवन आवन है
खुशी की आवन आवन है
सावन आए या न आये
जिया जब झूमे सावन है
सावन आए

र स नि स र म प
प म र म प स नि

अँखियाँ मंजीरे मन एक तारा
इनमें बाजे नाम तिहारा
हँसते गाते जीवन बीते
अंत न हो ये गीत हमारा
मौसम आया सुख पावन का
दुखों की जावन जावन है
दुखों की जावन जावन है
सावन आए या न आये
जिया जब झूमे सावन है
सावन आए

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...