ज्योति कलश छलके - Jyoti Kalash Chhalke (Lata Mangeshkar, Bhabhi Ki Chudiyan)

Movie/Album: भाभी की चूड़ियाँ (1961)
Music By: सुधीर फड़के
Lyrics By: प.नरेन्द्र शर्मा
Performed By: लता मंगेशकर

ज्योति कलश छलके
ज्योति कलश छलके
हुए गुलाबी, लाल, सुनहरे
रंग दल बादल के
ज्योति कलश छलके

घर आँगन वन उपवन-उपवन
करती ज्योति अमृत के सींचन
मंगल घट ढल के
मंगल घट ढल के
ज्योति कलश छलके

अम्बर कुमकुम कण बरसाये
फूल पाँखुरियाँ पर मुस्काये
बिंदु तुहीन जल के
बिंदु तुहीन जल के
ज्योति कलश छलके

पात-पात बिरवा हरियाला
धरती का मुख हुआ उजाला
सच सपने कल के
सच सपने कल के
ज्योति कलश छलके

ऊषा ने आँचल फैलाया
फैली सुख की शीतल छाया
नीचे आँचल के
नीचे आँचल के
ज्योति कलश छलके

ज्योति यशोदा धरती गैय्या
नील गगन गोपाल कन्हैया
ज्योति यशोदा धरती गैय्या
नील गगन गोपाल कन्हैया
श्यामल छवि झलके
श्यामल छवि झलके
ज्योति कलश छलके

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...