Movie/Album: झनक झनक पायल बाजे (1955)
Music By: वसंत देसाई
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: हेमंत कुमार, लता मंगेशकर
नैन सो नैन नाही मिलाओ
नैन सो नैन नाही मिलाओ
देखत सूरत आवत लाज, सैय्याँ
प्यार से प्यार आ के सजाओ
मधुर मिलन गावत आज, गुइयाँ
नैन सो नैन नाही मिलाओ...
खींचो कमान मारो जी बान
रुत है जवान ओ मोरे प्रान
रुक क्यूँ गये?
तुमने चोरी कर ली कमान
कैसे मारूँ प्रीत का बान, गुइयाँ
नैन सो नैन नाही मिलाओ...
रिमझिम झिम गाए झरनों की धार
दिल को लुभाए कोयल पुकार
नहीं!
तो फिर?
झरनों की धारों में तेरा संगीत
गाएँ कोयल तेरा ही गीत, गुइयाँ
नैन सो नैन नाही मिलाओ...
नीले गगन पे झूमेंगे आज
बादल का प्यार देखेंगे आज
बादल नैय्या है बिजली पतवार
हम-तुम चल दें दुनिया के पार, गुइयाँ
नैन सो नैन नाही मिलाओ...
नैन सो नैन नाही मिलाओ - Nain So Nain Naahi Milao (Hemant, Lata, Jhanak Jhanak Payal Baje)
Labels:
1950s
,
1955
,
Hasrat Jaipuri
,
Hemant Kumar
,
Jhanak Jhanak Payal Baje
,
Lata Mangeshkar
,
Vasant Desai
No comments :
Post a Comment
यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...