पत्थर की तरह हो दिल - Patthar Ki Tarah Ho Dil (Hemant Kumar)

Music By: रवि शंकर शर्मा
Lyrics By: रवि शंकर शर्मा
Performed By: हेमंत कुमार

पत्थर की तरह हो दिल जिसका
उसे दिल में बसाकर क्या करें
पत्थर की तरह...

जिसके दिल में उल्फत ही न हो
अपनों की जिसे चाहत ही न हो
जो कभी हमारा हो न सके
उसे अपना बनाकर क्या करें
उसे दिल में बसाकर क्या करें
पत्थर की तरह...

वो वफ़ा के बदले जफ़ा करे
जो प्यार जताकर दगा करे
फिर उसके लिए अपने दिल का
सुख चैन लुटाकर क्या करें
उसे दिल में बसाकर क्या करें
पत्थर की तरह...

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...