आँखें मिली - Ankhein Mili (Raj Barman, Sanak)

Movie/Album: सनक (2021)
Music By: चिरंतन भट्ट
Lyrics By: मनोज यादव
Performed By: राज बर्मन

चोरी चोरी सीना जोरी करने दिल चला
दीवानों वाली गलियों में मुझको ले चला
अरे बड़ी बड़ी लिखा पढ़ी करने यूँ चला
के मानो दिल मजनू से काबिल है बड़ा
इसको मतलब है तुझसे
बस तेरे इश्क़ से वास्ता
और ये कुछ नहीं चाहता
टेढ़ी मेढ़ी राहों पे
ये तो है दौड़ता भागता
बस पता तेरा ही ढूंढ़ता

आँखें मिली चेहरा खिल गया
क्या सोचूँ मन ही मन में
दिल मुस्कुराने लगा
आँखें मिली सब कुछ मिल गया
धड़कन की उँगलियों से दिल
गुदगुदाने लगा ये ये ये

साँसें सारी जीना सारा
सारा मेरा
तुझपे ही लुटाना चाहे
तेरे दिल के आजू बाजू
ये दिल मेरा
रात दिन भटकना चाहे
तू ही कर मेहरबानी
ताकि ये जी सके मर सके
प्यार में तेरे कुछ कर सके
दिल को बस ये सिखा दे
संग तेरे हँस सके रो सके
सिर्फ तेरा ही तेरा हो सके
आँखें मिली...

चल बैठें मोहब्बत की आँखों तले
जहाँ घंटों हमारी ही बातें चले
एक ऐसा जहां एक ज़मीं वो मिले
जहाँ दोनों की मर्ज़ी चले
चले हे
आँखें मिली...

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...