बैलगाड़ी - Bail Gadi (Alka Yagnik, Udit Narayan, Kaagaz)

Movie/Album: कागज़ (2021)
Music By: प्रवेश मलिक
Lyrics By: रश्मी विराग
Performed By: अलका याग्निक, उदित नारायण

यारा कैसी मतवारी तेरी-मेरी यारी
हम चाँद पे ले जाएँ एक बैलगाड़ी
वहाँ नैनों से नैना लड़ाएँगे
बातें करेंगी मीठी-मीठी प्यारी-प्यारी

तुम पास आए तो हम पास आएँगे
साँसों से हम तेरी साँसें मिलाएँगे
जो भी है इस दिल में तुमको बताएँगे
सच कह रहे हैं हम कुछ न छुपाएँगे
दुनिया को भूल के तुझमें खो जायेंगे
वापस न आयेंगे, वापस न आयेंगे

ज़रा जल्दी-जल्दी, ज़रा जल्दी-जल्दी
ज़रा जल्दी जल्दी हाँको यारा बैलगाड़ी
तेज़ भगाने लगी है धड़कन हमारी

देखेंगे हम तुमको देखे ही जाएँगे
ऐसे ही सारा दिन संग-संग बिताएँगे
फूलों की बगिया में तुमको ले जाएँगे
खुशबू की दुनिया से तुमको मिलाएँगे
हाथ पकड़ के हम चलते ही जाएँगे
वापस न आयेंगे, वापस न आएँगे

मन भर आया, मन भर आया
मन भर आया, हो मन भर आया
मन भर आया बातें सुन के तुम्हारी
देखो हमने भी कर ली है तैयारी

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...