बस में नहीं - Bas Mein Nahi (Clinton Cerejo, Love Hostel)

Movie/Album: लव हॉस्टल (2022)
Music By: बिआन्का गोम्स, क्लिंटन सेरेजो
Lyrics By: सिद्धांत कौशल
Performed By: क्लिंटन सेरेजो

प्यार में बस में नहीं रहता ये दिल
कायदों के ना रहे काबिल
रोज़ ही बाग़ी हवाओं की तरह
ज़माने से टकराए दिल
प्यार में बस में नहीं रहता ये दिल
कायदो में ना रहे शामिल
डाल के झोला फकीरों की तरह
दीवाने सा हो जाए दिल

इश्क़ में सुकूँ ऐसा, धूप में मिले जैसा
बरगद के नीचे, बरगद के नीचे
रूह जानती है रूह, सदियों की वो खुशबू
कुदरत जो सींचे, कुदरत जो सींचे
प्यार में बस में नहीं...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...