द बिग बुल (शीर्षक गीत) - The Big Bull Title Track (CarryMinati)

Movie/Album: द बिग बुल (2021)
Music By: विली फ्रैन्ज़ी
Lyrics By: कैरीमिनाटी
Performed By: कैरीमिनाटी

तो कैसे हैं आप लोग?

एक कहानी है जो सबको सुनानी है
जलने वालों की तो रूह भी जलानी है
एक कहानी है जो सबको सुनानी है
इनकी भूख भी तो मैंने ही मिटानी है

इनको क्या पता मैंने करी कितनी मेहनत
सारी बातों से था मैं पूरा सहमत
सारी ज़िंदगी इन्होंने मुझको रुलाया
इनको भी तो मिला था जो मैंने कमाया

रोते रोते भी इनका धंधा मैंने चलाया
फिर भी इन्होंने है सारा धंधा मेरा खाया
ये सारी इनकी माया इनका ही काला साया
इनके माया जाल से मैं भी तो बच न पाया

इन्हें लगता है मैं एक फ़कीर हूँ
अगर ये हाथ हैं तो मैं इनकी लकीर हूँ
जिन हाथों ने है मुझको दबाया
उन हाथों की तो देख बेटा मैं ज़ंजीर हूँ

अमीरों वाला ख्वाब चाटो इनकी धूल
दिखने में सुंदर ये काँटे वाले फूल
फूल से भरा देख मेरा पूल
तुम होंगे यहाँ के प्रिंसिपल
पर मैं हूँ पूरा स्कूल
एक कहानी है जो सबको सुनानी है...

जानना चाहोगे क्या तुम पैसों की जात
समझो पाप है या समझो इसे आशीर्वाद
बनाता तोड़ता ये ज़िंदगियाँ रातों रात
भरनी जेब या बनानी पूरी जायदाद
सिस्टम है बदलना या फिर करना उसे ब्लेम
पकड़ना चाहते मुझे या फिर मेरा गेम
मैं हूँ वो बुल जो कभी ना होगा टेम
हाथ है हिलते इनके जब ये करते मुझपे एम

गरीब है चुप क्यूँकि अमीरों की ईज़ी बैल
अमीर है खुश क्यूँकि गरीबों की लगी सेल
ग़लती है किसकी और बदले में कौन जाता जेल
बनना है चीता या रहना तुम्हें बस एक स्नैल
मजबूर हूँ कभी ना होती प्लेट फुल
हरकतें मानेगा समाज मेरी शेमफुल
अकेला ही करूँगा मैं सारा वेट पुल
याद रखना आई’म द वन एंड ओनली बिग बुल
लेट्स गो

एक कहानी है जो सबको सुनानी है...
द वन एंड ओनली बिग बुल
द ​वन एंड ओनली बिग बुल

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...