डूबे - Doobey (Lothika, Gehraiyaan)

Movie/Album: गहराइयाँ (2022)
Music By: ओफ, सवेरा मेहता
Lyrics By: कौसर मुनीर
Performed By: लोथिका

तेरा मेरा दोनों का दिल बेसबर
बेसबर बेसबर
शाम-ओ-सहर दोनों का दिल बेखबर
बेखबर बेखबर
लो कश्तियाँ हमारी यूँ टकरा गई
लहर-लहर दोनों का दिल बेसफर
बेसफर बेसफर

हाँ डूबे, हाँ डूबे, हाँ डूबे
एक दूजे में यहाँ
हाँ डूबे, हाँ डूबे, हाँ डूबे
उफ्फ ये गहराइयाँ
हाँ डूबे, हाँ डूबे, हाँ डूबे
एक दूजे में यहाँ
है साँसों में समंदर
है दिल में धुआँ
धीरे-धीरे ऐसे गिरे बिजलियाँ
तू भी मैं भी बेअसर
भीगे भीगे देखो रूहें इस कदर
बेअसर बेअसर
लो अपने किनारे यूँ टकरा गए
लहर-लहर दोनों का दिल बेसफर
उफ्फ ये गहराइयाँ
हाँ डूबे...

रह जाएगा क्या
हम्म जो बह गए यहाँ
चल बह जाएँ यहाँ
हो जाएगा क्या
जो खो गए यहाँ
चल खो जाएँ यहाँ
हाँ डूबे...

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...