दुनिया भर की - Duniya Bhar Ki (Hariharan, Devaki Pandit, Halka Nasha)

Movie/Album: हल्का नशा (1996)
Music By: उत्पल बिस्वास
Lyrics By: राजेश जोहरी
Performed By: हरिहरन, देवकी पंडित

दुनिया भर की ख़ुशियाँ चाहे
खो जाएँ तो खो जाएँ
हाँ खो जाएँ
तुम खोना नहीं, कहीं तुम खोना नहीं
कैसा भी सफ़र हो चाहे मेरे हमसफ़र
देखो तुम खोना नहीं
राह में खोना नहीं

धूप है राहों में दर्द है आहों में
चैन आता है मुझे पर तेरी बाहों में
दूर, दूर, दूर पल भर दूर होना नहीं
हरगिज़ दूर होना नहीं
दुनिया भर की...

अब किधर जाऊँ मैं किसको समझाऊँ मैं
इस तरह जीने से काश मर जाऊँ मैं
ज़िन्दगी है बेवफ़ा क्या सुने मेरी सदा
बद्दुआ क्यूँ बन गई मेरी दिल की हर दुआ
दूर, दूर, दूर पल भर दूर होना नहीं
हरगिज़ दूर होना नहीं
दुनिया भर की...

ये जहां दुश्मन है, ये कोई जीवन है
प्यार करना है मना, प्यार पे बंधन है
दूर, दूर, दूर पल भर दूर होना नहीं
हरगिज़ दूर होना नहीं
दुनिया भर की...

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...