घोड़ी चढ़के - Ghodi Chadhke (Rekha, Raajeev, Keka, Ravi, 14 Phere)

Movie/Album: 14 फेरे (2021)
Music By: राजीव वी भल्ला
Lyrics By: पल्लवी महाजन
Performed By: केका घोषाल, रवि मिश्रा, राजीव वी भल्ला, रेखा भारद्वाज

जाएगा दूल्हा देखो
दुल्हन लेने घोड़ी चढ़ के
आओ जी लाओ हल्दी खूब लगाओ
मल मल मल के

आँखों में सपने ढेरों सजाए
हल्दी में घोलूँ सारी दुआएँ
जितनी भी खुशियाँ हैं जहां में
बन्ने को मेरे मिल जाए
अरे आ करके इसको भिगाओ ना
रंग जोबन के इसके छुड़ाओ ना
आओ फूफी और मामी तुम आ के
इसपे सारी दुआएँ लुटाओ ना

ए हल्दी उबटन काजल टीका
अरे हल्दी उबटन काजल टीका
श्याम सरीखा मेरा बेटा
अरी गाओ ना
जाएगा दूल्हा देखो...

सेहरा सजा कर दूल्हा चला
देखो गीत गाओ रे
जमता है चेहरा
चेहरे को देखो जी गीत गाओ रे

गोदी खिलाया कभी
घोड़ी चढ़ाए अभी मैया री
माखन खिलाया कभी
टीका लगाए अभी मैया री
जाएगा दूल्हा देखो...

जाएगा दूल्हा
जाएगा दूल्हा
जाएगा दूल्हा देखो
दुल्हन लेने घोड़ी चढ़के
आओ जी लाओ हल्दी खूब
लगाओ मल मल मल के

आया है दूल्हा देखो
दुल्हन लेने घोड़ी चढ़ के
आओ जी, आओ दुल्हन
द्वार खड़े हैं हम बन-ठन के 
आया है दूल्हा, दुल्हन ले जाने
आए हैं बन-ठन सारे दीवाने

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...