केसरिया - Kesariya (Arijit Singh, Brahmastra)

Movie/Album: ब्रह्मास्त्र (2022)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: अरिजीत सिंह

मुझको इतना बताए कोई
कैसे तुझसे दिल ना लगाए कोई
रब्बा ने तुझको बनाने में
कर दी है हुस्न की खाली तिजोरियाँ
काजल की सियाही से लिखी
है तूने जाने कितनों की लवस्टोरियाँ

केसरिया तेरा इश्क है पिया
रंग जाऊँ जो मैं हाथ लगाऊँ
दिन बीते सारा तेरी फ़िक्र में
रैन सारी तेरी खैर मनाऊँ
केसरिया तेरा...

पतझड़ के मौसम में भी
रंगी चनारों जैसी
झनके सन्नाटों में तू
वीणा के तारों जैसी
सदियों से भी लम्बी ये
मन की अमावसें हैं
और तू फुलझड़ियों वाले
त्यौहारों जैसी
चंदा भी दीवाना है तेरा
जलती है तुझसे
सारी चकोरियाँ
काजल की...
केसरिया...

केसरिया तेरा इश्क है पिया
इश्क है पिया
केसरिया तेरा इश्क है पिया
इश्क है पिया
पिया इश्क है पिया
इश्क है पिया
केसरिया तेरा इश्क है पिया
रंग जाऊँ जो मैं हाथ लगाऊँ

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...