रात गयी सो बात गयी - Raat Gayi So Baat Gayi (Asees Kaur, Vishal Dadlani, Bhoot Police)

Movie/Album: भूत पुलिस (2021)
Music By: सचिन-जिगर
Lyrics By: कुमार
Performed By: असीस कौर, विशाल ददलानी

आ जा करें वो गलती जो है सही
क्या करें दिल पे चलती है नहीं
आ जा तू कर न देरी
आज रात हो जा मेरी
सुबह फिर बोलेंगे यही
रात गयी सो बात गयी
आ करते हैं कोई बात नयी
रात गई सो बात गई
आ करते हैं शुरुआत नई

हो आँखें बताती हैं
ये साला दिल तेरा
वादों का झूठा है जनाब
आना नहीं मुझे तेरी इन बातों में
तेरी तो नीयत ख़राब
आँखें बताती हैं...
मैं तो हूँ सीधा बंदा
समझे क्यूँ मुझको गंदा
मुझसा मिलेगा नहीं
रात गयी सो बात गयी...

इतनी शराफत का तूने क्या करना है
कुछ देर हो जा बेईमान
ये जो जवानी है, कल को तो जानी है
कुछ आज कर ले मेरी जान
इतनी शराफत का...
दिल में जगह बना ले
फिर मैं तेरे हवाले
बिन पूछे ले जा तू कहीं
रात गयी सो बात गयी...

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...