ठोक दे किल्ली - Thok De Killi (Navraj Hans, Time To Dance)

Movie/Album: टाइम टू डांस (2021)
Music By: रोचक कोहली
Lyrics By: कुमार
Performed By: नवराज हंस

चारों तरफ तेरे हनेरा
मीलों दूर सवेरा रे
किंवे पार करेंगा
काले काले रस्ते
हो तेरे अंदर डर दा डेरा रे

इक बात जान ले राहिया
तुझको है खुद से लड़ना
तेरे अग्गे पीछे ना कोई
तुझे खुद से आगे बढ़ना

तूने ठाना है
आग को चीर के जाना है
सपने तेरे चोंच मुसाफिर
मंजिल दाना है
मिट्टी पे गिरते रहे
कतरे तेरे पसीने के
ठोक दे किल्ली
आसमान के सीने पे
ठोक दे किल्ली...

चलता जा तू चलता जा
धूप छाँव में ढलता जा
दिक्कत तेरी चींटी जैसी
पैरों तले मसलता जा
जाना है तुझको दूर
किस्मत को कर मजबूर
राहों में जो भी पत्थर हैं
उन्हें करता जा तू चूर चूर

तूने ठाना है
आसमानों को पाना है
चाँद पे ज़मीन मुसाफिर
वही ठिकाना है
हवा पे रख ले पैरों को
रस्ते यहीं हैं जीने के
ठोक दे किल्ली...

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...