तुम आओगे - Tum Aaogey (Armaan Malik, Bell Bottom)

Movie/Album: बेल बॉटम (2021)
Music By: अमाल मलिक
Lyrics By: रश्मी विराग
Performed By: अरमान मलिक

मेरा घर तेरे बिना सूना है
मेरा घर तेरे बिना सूना है
खाली दीवारें तुझको पुकारे
खिड़की की तन्हाइयाँ बस निहारें
वो रास्ता जिस पे चलके तुम आओगे
तुम आओगे...

आँगन में भी धूप आती नहीं है
फूलों की क्यारी भी रूठी
घर तक तुम्हारे जो जाती है राहें
मुँह मोड़ के हम से बैठीं
कमरों की किस्मत जगाने को आजा
मेरे अँधेरे मिटाने को आजा
हर एक कोने को है ये यकीं आओगे
तुम आओगे...

हाथों की चूड़ी है खामोश देखो
टूटी बुढ़ापे की लाठी
पूजा की थाली में दम तोड़ती है
बहना की प्यारी सी राखी
हो मीठी सी लोरी सुनने को आजा
ममता के आँचल में छुपने को आजा
टूटे खिलौनों को है ये यकीं आओगे
तुम आओगे...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...