हस्ती अपनी हबाब की सी है - Hasti Apni Habab Ki Si Hai (Hariharan)

Movie/Album: ग़ज़ल का मौसम (1981)
Music By: उस्ताद ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान
Lyrics By: मीर तक़ी मीर
Performed By: हरिहरन

हस्ती अपनी हबाब की सी है
ये नुमाइश सराब की सी है
हस्ती अपनी

नाज़ुकी उसके लब की क्या कहिए
पंखुड़ी इक गुलाब की सी है
हस्ती अपनी...

बार-बार उसके दर पे जाता हूँ
हालत अब इज़्तराब की सी है
हस्ती अपनी...

'मीर' उन नीम-बाज़ आँखों में
सारी मस्ती शराब की सी है
हस्ती अपनी...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...